ब्रेकिंग न्यूज़

Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल

Home / bihar / begusarai-news / बिहार में अपराधी बेलगाम: बेगूसराय में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, विरोध करने...

बिहार में अपराधी बेलगाम: बेगूसराय में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या

मृतक की पहचान बड़ी बलिया निवासी रामाशीष पोद्दार के 37 वर्षीय पुत्र राहुल पोद्दार के रूप में हुई है। जो 5 लाख कैश लेकर बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

09-Apr-2025 05:54 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इनको देखकर ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।  


बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट करने के दौरान एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही साथ अपराधियों ने पांच लाख रुपए की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। और मौके से अपराधियों ने हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। यह पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला ढाला के समीप की है। मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया वार्ड- 2 के रहने वाले रामाशीष पोद्दार के 37 वर्षीय पुत्र राहुल पोद्दार के रूप में हुई है। 


इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि राहुल पोद्दार अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेगूसराय से पांच लाख लेकर घर जा रहा था। तभी पनसल्ला के समीप NH 31 पर एक बाइक पर तीन अपराधी सवार था। और हथियार निकाल कर रुपया लूटने लगा जब लूटपाट का इसका विरोध किया तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने राहुल पोद्दार को गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दिया। वही हत्या करने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। 


वही इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष , सदर डीएसपी सुबोध कुमार सहित कई थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही इस घटना से नाराज लोगों ने एनएच-31 को भी जाम कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही न रोड पर जाम को खत्म कर दिया गया है।  फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। एसपी मनीष के नेतृत्व में एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंची है ,पूरे मामले की तहीकत की जा रही है। कल की एसपी ने कहा है कि अभी अमाउंट की बात सामने नहीं आई है कि कितने की लूट हुई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।