चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....
25-Feb-2025 10:08 AM
By HARERAM DAS
Bihar Road Accident : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय में नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के समीप NH-31 पर ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से ठोकर मार दी, इससे ट्रैक्टर पर सवार मजदूर की मौत हो गई। जबकि चार अन्य जख्मी मजदूर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं साथी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अली नगर गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश पासवान था के रूप में हुई। वहीं घायलों में दीपक पासवान, लटरु पासवान, अनुराग, सरवन रजक का का नाम शामिल है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है, इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
जख्मी के पिता ने बताया कि सभी नगर निगम में संचालित नल जल योजना में ढलाई के लिए खातोपुर जा रहे थे इसी दौरान मोहम्मदपुर के समीप ट्रैक्टर के पहुंचते ही पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर में ठोकर मार दी। इसमें मजदूर राजेश पासवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इधर, घटना के सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जप्त करते हुए आगे की पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मजदूर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।