25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
07-Feb-2025 10:57 AM
By HARERAM DAS
Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे के मामले में इजाफा देखने को नहीं मिलाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगुसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां इंटर छात्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया।
दरअसल, साईकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही इंटर की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा छात्रा के कमांडर जिप की चपेट में आने की वजह से हुई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तत्वरित रूप से कमांडर जिप जप्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा चौक के पास का बताया जा रहा है।
इस घटना में मृतिका छात्रा की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर वसवन वार्ड - 8 के रहने वाले बबलू ठाकुर का 18 वर्षीय पुत्री रीमा कुमारी के रूप में हुई है। वही राजीव ठाकुर का पुत्री खुशी कुमारी जख्मी हो गई। बताया जाता है कि दोनों चचेरी बहन रामपुर वसवन गांव से साइकिल से सवार होकर बेगूसराय हेमरा कोचिंग पढ़ने जा रही थी तभी अनियंत्रित कमांडर जीप ने बदलपुरा चौक के पास ठोकर मार दिया। जिससे रीमा कुमारी की मौत हो गई ,वही ख़ुशी कुमारी को मामूली चोट लगी है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
इधर, इस मामले में गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर वार्ड-16 के रहनेवाले विपिन साह के पुत्र आशिक कुमार उर्फ बोगो के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर मटिहानी थाना अध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने वाहन को जप्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस कर रही है।