मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
08-Apr-2025 05:23 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बिहार में लू और भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में यदि कोई आपको कंबल ओढ़ने के लिए दे तो इसे क्या कहेंगे? यह बात सुनकर आप को भी हैरानी होगी लेकिन बेगूसराय में गरीबों के बीच भीषण गर्मी में कंबल का वितरण किया गया।
कंबल वितरण कोई और नहीं बल्कि बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर दी है। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के मौके पर खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और बछवाड़ा के विधायक ने मिलकर 500 लोगों के बीच कंबल वितरण किया। जब उनसे सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि हम कंबल क्षेत्र की जनता के लिए स्पेशल कश्मीर से मंगवाए हैं. यह ऐसा कंबल है जिसे हर मौसम में ओढा जा सकता है।
बेगूसराय की जनता के बीच कंबल बांटने के बाद बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लिखा कि 'अंत्योदय एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करने वाली दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुआ। बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत-दो के अहियापुर गांव में लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जय भाजपा, भारत माता की जय।
मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने अपने बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मंसूरचक प्रखंड स्थित गोविंदपुर पंचायत-दो के अहियापुर गांव में पांच सौ लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। भाजपा की स्थापना दिवस के मौके पर कश्मीरी कंबल का वितरण किया गया। जिसका एक नहीं बल्कि 10 फोटो मंत्री जी ने फेसबुक पर शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंत्री जी द्वारा कश्मीरी कंबल भीषण गर्मी के मौसम में बांटे जाने की चर्चा इलाके में खूब हो रही है. वही सोशल मीडिया पर भी इसे लोग ट्रॉल करने लगे है।
सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स लिख रहे हैंं। जो भी मंत्री जी का कंबल बांटते फोटो देख रहा है वो हैरान रह जा रहा है. लोगों के बीच इस बात की चर्चा हो रही है क्या भला कोई गर्मी में कंबल बांटता है जी...वायरल फोटो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ दिख रही है और मंच पर सुरेन्द्र मेहता एवं भाजपा के कई स्थानीय नेता बैठे हुए हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं और पुरुषों के बीच खेल मंत्री कंबल बांट रहे हैं।
इस भीषण गर्मी में कंबल वितरण किये जाने से कंबल लेने वाले भी हैरान रह गये। कहने लगे कि मंत्री जी ये क्या कर रहे है? जाड़ा में बांटते तो हम लोग ओढते भी लेकिन वो कंबल गर्मी में बांट रहे हैं. पूरे इलाके में इस बात की चर्चा हो रही है। भाजपा के कोई भी नेता या कार्यकर्ता इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
