Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी
24-Dec-2025 04:02 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में साधु-संतों और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों पर जिस तरह से बर्बर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, वह ममता सरकार की मानसिकता को उजागर करता है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हत्याओं और हिंसा के विरोध में साधु-संतों और विहिप के लोगों ने बंगाल में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया था। लेकिन ममता बनर्जी की सरकार ने उन पर बेरहमी से लाठीचार्ज कर दिया। उन्होंने कहा, “ऐसा लगा जैसे हम भारत के बंगाल में नहीं, बल्कि बांग्लादेश में विरोध कर रहे हों। जिस तरह बांग्लादेश सरकार हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है, उसी तरह ममता सरकार ने यहां साधु-संतों को पीटा।केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के लिए बांग्लादेशियों का समर्थन कर रही हैं और इसी मानसिकता के चलते हिंदू संगठनों के प्रदर्शन को कुचलने का प्रयास किया गया।
राहुल-प्रियंका नेतृत्व पर गिरिराज सिंह का तंज, बोले कांग्रेस का मामला ‘पारिवारिक’
वहीं, रॉबर्ट वाड्रा द्वारा प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए बयान और प्रधानमंत्री पद के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेतृत्व करें या प्रियंका गांधी, यह कांग्रेस का आंतरिक पारिवारिक मामला है। गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप हैं। प्रियंका गांधी तेज हैं, लेकिन राहुल गांधी की जुबान नहीं खुल रही। ऐसा लगता है कि कांग्रेस दो खेमों में बंटी हुई है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत और देश की संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना करते हैं, लेकिन जब पार्टी के अंदर नेतृत्व का सवाल आता है, तो वे चुप्पी साध लेते हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में साधु-संतों और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों पर जिस तरह बर्बर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, वह ममता सरकार की मानसिकता को… pic.twitter.com/WCfPXdafPP
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 24, 2025