सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
07-May-2025 10:30 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, यही कारण है कि अपराधी एक के बाद आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव की है जहां घर में घुसकर दो साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुस्साएं लोग सड़क पर आगजनी और हंगामा कर रहे हैं और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
बेगूसराय में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव में अपराधियों ने घर में घुसकर दो वर्षीय मासूम बच्ची निकिता कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत बच्ची की पहचान काजी रसलपुर गांव के रहने वाले रंजन साह की पुत्री करीब 2 वर्षीय पुत्री निकिता कुमारी के रूप में हुई है. बच्ची अपनी मां निर्जला कुमारी के साथ अपने नाना अमरजीत साह के घर रह रही थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में दहशत का माहौल बन गया।
आरोपी की पहचान कुख्यात अपराधी रुदल महतों के पुत्र छोटू महतों के रूप में हुई है, जो हथियार से लैस होकर घर में घुस गया और मासूम बच्ची को गोली मारकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पिपरा समसा पथ को मानोपुर चौक स्थित बांस बल्ला लगा कर सड़क जाम कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। तेघड़ा एसडीपीओ डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद, एवं थानाध्यक्ष चंदन कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। रुदल महतो ने दो साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या क्यों की इसका पता लगाने में पुलिस लगी है।