पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क
13-Jul-2025 05:39 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बीएलओ को भारी पड़ रही है। इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभी पालीगंज में 35 बीएलओ और 26 बीएलओ पर्यवेक्षकों पर कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन रोक दिया गया है तो वही बेगूसराय के मटिहानी में लापरवाह बीएलओ पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। गलत जानकारी देने के चलते इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है और तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया गया है।
बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के दौरान एक बीएलओ (पंचायत शिक्षक) द्वारा एक निजी चैनेल पर गलत और भ्रामक जानकारी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में जाँच के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और नए बीएलओ की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही, बीएलओ द्वारा संग्रहित गणना प्रपत्रों की पुनः जाँच की जा रही है।
बताया जाता है कि बीएलओ द्वारा निर्वाचन संबंधी गलत जानकारी साझा करने और कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं नए बीएलओ की नियुक्ति कर दी गई है। बीएलओ द्वारा संग्रहित गणना प्रपत्रों की पुनः जाँच निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा कराई जा रही है। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र बेगूसराय जिले में आता है और इसका नंबर 144 है। यह क्षेत्र बेगूसराय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
