ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / bihar / begusarai-news / बिहार में भीषण सड़क हादसा: दुर्घटना में जिला कल्याण पदाधिकारी हुए घायल, स्कॉर्पियो...

बिहार में भीषण सड़क हादसा: दुर्घटना में जिला कल्याण पदाधिकारी हुए घायल, स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़े

Bihar Road Accident: बेगूसराय में हाईवा ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में भागलपुर के जिला कल्याण पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

02-Feb-2026 02:05 PM

By HARERAM DAS

Bihar Road Accident: बेगूसराय जिले से सोमवार की अहले सुबह एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हाजीपुर से लौटने के क्रम में बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर नवटोलिया के समीप स्कॉर्पियो और हाईवा ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान हाईवा ट्रक ने स्कॉर्पियो को रौंद दिया, जिससे वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया।


इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार भागलपुर के जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार रवि गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके चालक चंद्रशेखर को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बछवाड़ा में भर्ती कराया।


स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं चालक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।