सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-Apr-2025 03:10 PM
By HARERAM DAS
Bihar News: बेगूसराय में उस वक्त एनएच-31 पर हंगामा खड़ा हो गया, जब एक ट्रक ड्राइवर की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी. इस पिटाई से नाराज लोगों ने नेशनल हाईवे पर जमकर बवाल काटा. करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के जेल गेट स्थित एनएच-31 का है. दरअसल, इस घटना के संबंध में लोगों ने बताया है कि पुलिस के वाहन ने ट्रक में ठोकर मार दी.
ठोकर लगने के बाद दोनों ड्राइवरों के बीच कहा-सुनी होने लगी, गुस्से में आकर पुलिस वाहन के ड्राइवर ने उल्टे ट्रक ड्राइवर को ही ट्रक से खींच लिया और फिर पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों ने बताया है की पिटाई देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने एनएच-31 को जाम कर पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया.
लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस जनता की रक्षा करने लिए होती है जबकि यहाँ वही पुलिस किसी गुंडे की तरह ट्रक ड्राइवर को पीट रही थी, जबकि गलती उसकी थी भी नहीं. एक तो पुलिस ने बेवजह ट्रक में ठोकर मार दी और उल्टे ट्रक ड्राइवर को गाड़ी से उतार कर सड़क पर बेहरमी से उसकी पिटाई कर दी. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जेल गेट स्थित एनएच-31 को जाम कर दिया और करीब 1 घंटे तक इस वजह से यातायात बाधित रहा.
मौके पर नगर थाना एवं लोहिया नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. लोहिया नगर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. फिर जाम को हटाया गया और यातायात को सुचारू ढंग से बहाल कराया गया. वहीं, घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. स्थानीय लोगों ने इस बात की शिकायत की है कि ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं और बेवजह पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगों को पिटाई इसी प्रकार की जाती है.