Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन
03-Apr-2025 09:59 AM
By HARERAM DAS
Bihar News : बेगूसराय में हथियार लेकर खुलेआम फायरिंग करते युवक की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र का बताया जाता है। आरोपी युवक की पहचान सिंघौल थाना अंतर्गत कमरुद्दीनपुर वार्ड-6 के रहने वाले मोहन तांती के 19 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो मामले में सिंघौल थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह द्वारा वीडियो की सत्यापन करते हुए कार्रवाई की गई है। आरोपी विशाल कुमार को घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के घर में तलाशी लेने के दौरान एक देसी कट्टा, एक कारतूस और एक मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है।
इधर वायरल वीडियो मामले में एसपी मनीष के निर्देशानुसार सिंघौल थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान विशाल कुमार को कमरुद्दीनपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए विशाल कुमार के द्वारा हथियार के साथ वायरल वीडियो के प्रदर्शन किए जाने के संबंध में अपनी संलिप्तता को स्वीकार भी कर लिया गया है।