ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Bihar News: बेगूसराय में नवविवाहिता ने समाप्त की अपनी जीवन लीला, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: बेगूसराय के छौराही में 20 वर्षीय नवविवाहिता पूजा कुमारी ने आत्महत्या कर ली है। परिजन और ससुराल वाले सदमे में, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है..

01-Sep-2025 11:24 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले के छौराही थाना क्षेत्र के एजेनी गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सोमवार सुबह एजेनी पंचायत वार्ड-8 निवासी 20 वर्षीय पूजा कुमारी समस्तीपुर जिले के बडगांव निवासी बॉऊये लाल पंडित की पुत्री थी, उन्होंने साड़ी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है। पूजा की शादी दो साल पहले कारी पंडित से हुई थी।



मृतका के ससुर रामचंद्र पंडित ने बताया है कि पूजा पांच दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल लौटी थी। रात में सब कुछ सामान्य था, उसने परिवार को खाना खिलाया और फिर सोने चली गई। सुबह करीब तीन बजे उन्होंने पूजा को उठते देखा था। जब सुबह दरवाजा नहीं खुला तो उनके पोते ने खिड़की से झांककर देखा कि पूजा साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी।


रामचंद्र ने बताया कि उनका बेटा पंजाब में मजदूरी करता है और घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि पूजा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। ग्रामीणों की सूचना पर छौराही थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।


रिपोर्टर: हरेराम दास