बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
19-Jul-2025 01:54 PM
By First Bihar
Bihar News: बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव में संपत्ति विवाद में एक भतीजे ने अपनी चाची कविता देवी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। गंभीर रूप से घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
यह घटना शनिवार को बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव में हुई है। सिसौनी निवासी पंकज कुमार की पत्नी कविता देवी अपने घर में अकेली सो रही थीं, तभी उनके भतीजे ने घर में घुसकर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कविता देवी खून से लथपथ होकर मौके पर वहीं गिर पड़ीं। जिसके बाद हमलावर युवक हमले के बाद फरार हो गया।
परिजनों के अनुसार पिछले महीने इस युवक ने घर में चोरी की थी, जिसकी शिकायत कविता ने उसके परिवार से की थी। इससे भी वह युवक नाराज था और युवक ने बदला लेने के इरादे से यह हमला किया था। घायल कविता को तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही डंडारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। परिजनों ने बताया कि हमले का मुख्य कारण संपत्ति विवाद है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, अब देखना होगा कि पुलिस आरोपी को कितनी जल्दी पकड़ पाती है।
रिपोर्टर: हरेराम दास, बेगूसराय