ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / begusarai-news / Bihar News: यात्रियों के लिए बरौनी से चलाई जा रही कई स्पेशल ट्रेनें,...

Bihar News: यात्रियों के लिए बरौनी से चलाई जा रही कई स्पेशल ट्रेनें, इन राज्यों तक का सफर होगा आसान

Bihar News: बरौनी से चेन्नई, मदुरै, राजकोट, कोयंबटूर, उधना, बांद्रा, कोटा तक 7 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। समय-सारिणी, रूट और अंतिम तिथि यहां देखें..

31-Oct-2025 10:08 AM

By First Bihar

Bihar News: छठ महापर्व का समापन होते ही बिहार के रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ऐसे में अब पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा और गया जैसे जिलों से सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। इसी क्रम में बरौनी जंक्शन से भी 7 प्रमुख शहरों बांद्रा टर्मिनस, सोगरिया (कोटा), मदुरै, राजकोट, पोत्तनूर (कोयंबटूर), उधना और चेन्नई तक जाने वाली स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए विशेष राहत लेकर आई हैं।


पूर्व मध्य रेलवे ने पैसेंजर रश को देखते हुए ये अनारक्षित ट्रेनें चलाई हैं जो नवंबर से दिसंबर तक संचालित होंगी। ये ट्रेनें दक्षिण और पश्चिम भारत के प्रवासियों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। टिकट स्टेशन काउंटर या आईआरसीटीसी ऐप से उपलब्ध हैं और रेलवे ने स्टेशनों पर अतिरिक्त सुविधाएं भी बढ़ा दी हैं। बरौनी से चलने वाली ये स्पेशल ट्रेनें मुख्य रूप से सामान्य श्रेणी की हैं, जिसमें सीट की गारंटी नहीं लेकिन भीड़ कम करने में मदद जरूर मिल रही है। यात्रियों को सलाह है कि वे समय से पहुंचें। ये ट्रेनें बरौनी से विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।


बरौनी से 7 स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

ट्रेन नंबर 09062 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल हर गुरुवार को बरौनी से दोपहर 12:15 बजे रवाना होती है और तीसरे दिन सुबह 6:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचती है, यह ट्रेन 27 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 05211 बरौनी-सोगरिया (कोटा) स्पेशल हर शनिवार को बरौनी से शाम 4:10 बजे निकलती है और अगले दिन सुबह करीब 10:00 बजे सोगरिया पहुंचती है, इसकी अंतिम तिथि 27 दिसंबर है। ट्रेन नंबर 06060 बरौनी-मदुरै स्पेशल हर मंगलवार को बरौनी से रात 11:00 बजे रवाना होती है और चौथे दिन सुबह 7:45 बजे मदुरै पहुंचती है, यह ट्रेन 29 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी।


ट्रेन नंबर 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल हर शनिवार को बरौनी से दोपहर 2:40 बजे चलती है और तीसरे दिन सुबह 4:40 बजे राजकोट पहुंचती है, इसकी अंतिम तिथि 29 नवंबर है। ट्रेन नंबर 06056 बरौनी-पोत्तनूर (कोयंबटूर) स्पेशल हर मंगलवार को बरौनी से रात 11:45 बजे रवाना होती है और चौथे दिन सुबह 3:45 बजे पोत्तनूर पहुंचती है, यह ट्रेन 2 दिसंबर तक चलेगी।


ट्रेन नंबर 09034 बरौनी-उधना स्पेशल हर सोमवार और गुरुवार को बरौनी से सुबह 6:45 बजे निकलती है और अगले दिन शाम 7:00 बजे उधना पहुंचती है, इसकी अंतिम तिथि 27 दिसंबर है। ट्रेन नंबर 06040 बरौनी-चेन्नई स्पेशल हर बुधवार को बरौनी से रात 9:00 बजे रवाना होती है और तीसरे दिन शाम 6:00 बजे चेन्नई पहुंचती है, यह ट्रेन 3 दिसंबर तक संचालित होगी।


ये ट्रेनें ईसीआर के 95 स्पेशल ट्रेनों का हिस्सा हैं जो पूरे बिहार से दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे शहरों को जोड़ रही हैं। रेलवे का अनुमान है कि इनसे 10 लाख से अधिक पैसेंजर्स को फायदा होगा। हालांकि, कुछ ट्रेनों में कोचों की संख्या सीमित है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन 139 पर कॉल करें या एनटीईएस ऐप चेक करें।