ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Bihar News: बिहार में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से महिला की मौत, छोटी सी गलती और चली गई जान

Bihar News: बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से 46 वर्षीय गीता देवी की मौत हो गई। महिला किसी काम से नदी किनारे गई थी, इसी दौरान पैर फिसलने से यह हादसा हो गया।

27-Sep-2025 11:26 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। छतौना पंचायत के वार्ड संख्या-13 में बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 46 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है जो टूना महतो की पत्नी थी।


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार शाम गीता देवी किसी काम से नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गईं। ग्रामीणों ने उन्हें खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला।


इसके बाद शनिवार सुबह स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब आठ बजे गीता देवी का शव नदी से बरामद किया गया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही अंचल प्रशासन और नावकोठी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।