ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग

Home / bihar / begusarai-news / Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते...

Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल

Bihar News: बेगूसराय जिले में एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक खुलेआम हथियार लहराते और कथित तौर पर शराब के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। शराबबंदी लागू होने के बावजूद इस तरह की घटना ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर

17-Mar-2026 03:35 PM

By First Bihar

Bihar News: एक ओर जहां बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है। बेगूसराय जिले में एक शादी समारोह के दौरान युवकों के खुलेआम हथियार लहराने और शराब की बोतल के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


दरअसल यह पुरा मामला नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के वनद्वार गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 13 मार्च की रात का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारात के दौरान सड़क पर बैंड-बाजे की धुन पर युवक जमकर नाच रहे हैं। माहौल पूरी तरह जश्न का है, लेकिन इसी बीच एक युवक ऐसा करता नजर आता है, जो बेहद चिंताजनक है।


वीडियो में काले रंग की शर्ट पहने एक युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर उसे हवा में लहराते हुए नाचता दिखाई दे रहा है। वह बिना किसी डर के कैमरे के सामने हथियार का प्रदर्शन करता है। उसके चेहरे पर किसी तरह का भय नहीं दिखता, जिससे यह साफ होता है कि उसे कानून का कोई खौफ नहीं है। इस तरह सार्वजनिक जगह पर हथियार लहराना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है।


इतना ही नहीं, उसी भीड़ में एक और युवक नजर आता है, जो हाथ में कथित तौर पर शराब की बोतल लेकर डांस कर रहा है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, ऐसे में इस तरह खुलेआम शराब का इस्तेमाल और उसका प्रदर्शन करना भी कानून का उल्लंघन है। यह दृश्य प्रशासन की सख्ती पर भी सवाल खड़ा करता है कि आखिर ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं।


वायरल वीडियो में बज रहे गानों को लेकर भी चर्चा हो रही है। बारात में कुछ ऐसे गाने बज रहे हैं, जिनमें जातीय पहचान और वर्चस्व दिखाने की कोशिश नजर आती है। युवक इन गानों पर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे सामाजिक माहौल पर भी असर पड़ सकता है। इस तरह के गाने कई बार समाज में तनाव पैदा करने का कारण बनते हैं, इसलिए इन्हें लेकर भी संवेदनशीलता जरूरी है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग भी की गई थी। हालांकि वायरल वीडियो में गोली चलने का स्पष्ट दृश्य नहीं दिखता, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो यह और भी गंभीर मामला बन जाता है। हर्ष फायरिंग के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोगों की जान तक जा चुकी है।


बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और प्रशासन के संज्ञान में आया।


इस मामले को लेकर नीमा चांदपुरा थाना प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो उनके पास पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और इसमें दिख रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि बेगूसराय जिले में शादी-विवाह जैसे आयोजनों में हथियार लहराने और हर्ष फायरिंग की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। पुलिस प्रशासन समय-समय पर ऐसे मामलों पर सख्ती की बात करता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग इसे अपनी शान और दबदबा दिखाने का जरिया बना लेते हैं।