बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
24-Jun-2025 06:03 PM
By HARERAM DAS
Bihar News: बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। डिब्रूगढ़-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे असम के 55 वर्षीय यात्री स्वरूप दास, पानी लेने के लिए स्टेशन पर उतरे थे। वे अपनी पत्नी मिठू दास के साथ यात्रा कर रहे थे। जब वे दोबारा अपनी बोगी में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी ट्रेन चल पड़ी और चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया।
वे प्लेटफॉर्म से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आरपीएफ की टीम ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल, बेगूसराय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक असम के मोरीगांव जिले के नखोला गांव के निवासी थे और जागी रोड (गुवाहाटी के पास) से एस2 कोच में यात्रा कर रहे थे। यह हादसा यात्रियों की जल्दबाजी और लापरवाही का नतीजा साबित हुआ।
आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए यात्रियों से अपील की कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाहियां जानलेवा हो सकती हैं और यात्रियों को रेलवे के सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
इससे पहले भी बेगूसराय जिले के बरौनी रेलवे स्टेशन पर एक और दुखद घटना घटी थी, जहां शंटिंग के दौरान एक रेलकर्मी इंजन और बोगी के बीच दबकर मारा गया। इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें, जल्दबाजी से बचें और दूसरों को भी सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। सुरक्षित यात्रा के लिए सतर्क रहना ही सबसे जरूरी है।