समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? BIHAR CRIME: महिला को पिस्टल दिखाते बेगूसराय का वीडियो वायरल, युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज SUCCESS STORY: कौन हैं थान्या नाथन? बचपन से 100% ब्लाइंड, फिर भी बन गईं राज्य की पहली महिला जज; जानें मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
11-Feb-2026 06:47 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI:बेगूसराय में दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट के दौरान एक युवक ने महिला पर पिस्टल तान दी। इस दौरान उसे जान से मारने की भी धमकी दी। हथियार लहराते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।
बेगूसराय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान खुलेआम हथियार लहराते हुए युवक दिखाई दे रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो फुलवरिया थाना क्षेत्र के शोकहरा गांव का है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
वायरल फुटेज में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती दिख रही है, जो देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो जाती है। इसी दौरान एक युवक हाथ में हथियार लेकर लोगों को डराने और एक महिला को धमकी देते हुए नजर आता है। घटनास्थल पर दर्जनों लोग मौजूद हैं। कोई बीच-बचाव करता दिख रहा है तो कोई मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करता नजर आ रहा है। मारपीट के दौरान थप्पड़ और लात-घूंसे भी चलते देखे जा सकता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले को गंभीरता से लेते हुए फुलवरिया थाने की पुलिस ने संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान शुरू की। यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का है और मारपीट की असली वजह क्या थी। इतनी भीड़ मौजूद होने के बावजूद बदमाशों का हौसला इस कदर बुलंद नजर आया कि एक युवक खुलेआम हाथ में हथियार लेकर एक महिला को जान से मारने की धमकी देता दिख रहा है। सवाल यह है कि आखिर यह युवक कौन है और कहां का रहने वाला है? इसकी तलाश में अब पुलिस जुट गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
फुलवरिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो शोकहरा गांव का ही है और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हथियार की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। फुलवरिया थाना पुलिस ने वीडियो फुटेज को साक्ष्य मानते हुए जांच तेज कर दी है और संदिग्ध युवकों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।