ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / bihar / begusarai-news / बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ...

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

बेगूसराय के वनद्वार गांव में शादी समारोह के दौरान हथियार लहराने और कथित हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो पर पुलिस ने FIR दर्ज की और चार नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की।

19-Mar-2026 10:53 PM

By HARERAM DAS

बेगूसराय: जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वनद्वार गांव में शादी समारोह के दौरान हथियार लहराने और कथित हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो ने तूल पकड़ लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर चार युवकों को नामजद किया है। घटना 13 मार्च की रात की बताई जा रही है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।


बताया जा रहा है कि 18 मार्च 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें कुछ युवक बारात के दौरान भोजपुरिया गानों पर डांस करते हुए हाथ में देसी कट्टा जैसे अवैध हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक कैमरे के सामने बेखौफ अंदाज में हथियार का प्रदर्शन करते दिखते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।


शराब की बोतल के साथ डांस का भी आरोप

वायरल वीडियो में एक अन्य युवक कथित तौर पर शराब की बोतल लेकर डांस करता भी दिखाई दे रहा है। बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी के बीच इस तरह का दृश्य सामने आना प्रशासन के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है।


जांच में सामने आया-शादी समारोह का वीडियो

थानाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। स्थानीय पूछताछ और सत्यापन में यह सामने आया कि वीडियो वनद्वार गांव में आयोजित एक शादी समारोह का है। इसी आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। दर्ज प्राथमिकी में चार युवकों को आरोपी बनाया गया है, जिनकी पहचान  आशुतोष कुमार उर्फ आशिष (पिता: मणिलाल सिंह), हर्ष कुमार उर्फ पिस्टल (पिता: संजीत सिंह उर्फ मिठो), छोटू कुमार (पिता: रंजीत सिंह), गौरव कुमार (पिता: पप्पू सिंह)..सभी आरोपी वनद्वार गांव, थाना नीमा चांदपुरा, जिला बेगूसराय के निवासी बताए गए हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन सभी आरोपी घर से फरार मिले। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।


जातीय गानों पर ‘वर्चस्व’ का प्रदर्शन

वीडियो में बैकग्राउंड में बज रहे गाने भी विवाद का कारण बने हुए हैं। ‘गोली चलेला भूमिहार के बाराती में’ और ‘हई भूमिहार जिला…’ जैसे गानों पर युवक डांस करते नजर आए, जिसे सामाजिक सौहार्द के दृष्टिकोण से संवेदनशील माना जा रहा है।


स्थानीय लोगों के बीच शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग होने की भी चर्चा है। हालांकि वायरल वीडियो में गोली चलने का स्पष्ट दृश्य सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है और साक्ष्य मिलने पर संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी।


पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर अवैध हथियार का प्रदर्शन और फायरिंग करना गंभीर संज्ञेय अपराध है। इस तरह की घटनाएं न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम लोगों में भय का माहौल भी पैदा करती हैं। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि शादी-विवाह जैसे आयोजनों में हथियारों का प्रदर्शन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


बेगूसराय समेत कई इलाकों में शादी समारोह के दौरान हथियार लहराना और ‘हर्ष फायरिंग’ को कुछ लोग शान और दबदबा दिखाने का माध्यम बना रहे हैं। बावजूद इसके, प्रशासन की सख्ती के बाद भी इस तरह की घटनाएं सामने आना कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनी हुई है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई कितनी प्रभावी साबित होती है।