भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
26-Aug-2025 10:21 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तीन यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने लगे, तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी। देखते ही देखते यात्रियों की जान पर बन आई और वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सूझबूझ का परिचय देते हुए तीनों ने ट्रैक पर लेटकर अपनी-अपनी जान बचाई।
घटना मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे की है। बताया जाता है कि बेगूसराय स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी थी। इस बीच जल्दबाज़ी में दो महिलाएं और एक युवक ट्रेन के नीचे से क्रॉस करने लगे। तभी मालगाड़ी धीरे-धीरे चल पड़ी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद यात्रियों की चीख-पुकार और खुद की सूझ-बूझ से तीनों ट्रैक पर ही लेट गए और बाल-बाल बच गए।
इस खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे लोग लापरवाही कर अपनी जान जोखिम में डालते हैं। आरपीएफ निरीक्षक सह पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि स्टेशन पर लगातार यात्रियों से घोषणा के माध्यम से अपील की जाती है कि रेलवे ट्रैक पार न करें।
इसके लिए स्टेशन पर दो-दो फुट ओवरब्रिज बने हुए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग जल्दबाज़ी में नियमों की अनदेखी करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित किया। अधिकारियों ने अपील की है कि यात्री अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करें।