ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / begusarai-news / बेगूसराय में ट्रेन हादसा: काली मेला से लौटते वक्त ट्रैक पार करने के...

बेगूसराय में ट्रेन हादसा: काली मेला से लौटते वक्त ट्रैक पार करने के दौरान 4 की मौत

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में काली मेला लौटते समय ट्रेन से कटकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

22-Oct-2025 10:44 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ट्रेन से कटकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने से पहले शव की पहचान में लगी है। 


घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव के पास की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि काली मेला देखकर सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे, तभी रेलवे पटरी पार करने के दौरान ये सभी ट्रेन की चपेट में आ गये और मौके पर ही चारों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और दो लड़कियां शामिल है। जिनकी पहचान में पुलिस जुट गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम में भेजने से पहले शव की शिनाख्त में जुट गई है।