ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ

बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर

बेगूसराय के धनपड़ बहियार में 30 वर्षीय गणेश कुमार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बिहार न्यूज

19-Feb-2026 10:48 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र अंतर्गत धनपड़ बहियार में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।


जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी 2026 को मंझौल थाना को सूचना मिली कि धनपड़ बहियार में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान मंझौल थाना अंतर्गत मंझौल पंचायत-02, वार्ड संख्या-10 निवासी रामजीवन सिंह के करीब 30 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार के रूप में की गई।


परिजनों के अनुसार, गणेश कुमार 18 फरवरी की रात करीब 11:00 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। अगले दिन उनका शव धनपड़ बहियार में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर उनकी हत्या की गई है। हालांकि हत्या किस वजह से और किन लोगों ने की, इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।


शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। हालात को देखते हुए मंझौल थाना पुलिस के साथ बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष भी मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से छानबीन की। स्थानीय लोगों की मांग पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए।


घंटों छानबीन और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मृतक के परिजनों से मुलाकात की और जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले के सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।