ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

बिहार में बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा यात्री, RPF की सूझबूझ से बची जान; वीडियो आया सामने

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा, लेकिन RPF जवान की तत्परता से उसकी जान बच गई। घटना का वीडियो सामने आया है और रेलवे ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने की अपील की है।

06-Mar-2026 02:20 PM

By HARERAM DAS

Bihar News: बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक यात्री प्लेटफार्म पर गिर पड़ा, लेकिन मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान की तत्परता और सूझबूझ से उसकी जान बच गई।


मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 15553 अप (भागलपुर–जयनगर एक्सप्रेस) सुबह 10:31 बजे बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंची थी और निर्धारित समय 10:34 बजे प्रस्थान करने लगी। इसी दौरान एक यात्री दौड़ते हुए ट्रेन के पास पहुंचा और चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा।


ट्रेन में चढ़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। घटना को देखकर वहां ड्यूटी पर तैनात RPF के उप-निरीक्षक संजय कुमार सहनी ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए उसे ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जाने से बचा लिया। उनकी फुर्ती से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।


पूछताछ के दौरान घायल यात्री की पहचान अजीत कुमार (44 वर्ष) के रूप में हुई है। वह भागलपुर जिले के परशुराम थाना क्षेत्र के निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। अजीत कुमार ने बताया कि वह नवगछिया से समस्तीपुर की यात्रा कर रहे थे। बेगूसराय स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान वह स्टॉल से कुछ सामान खरीदने के लिए उतर गए थे। इसी बीच ट्रेन खुल गई और जल्दबाजी में चढ़ने के प्रयास में गिर पड़े।


गिरने से उनके माथे पर हल्की चोट लगी और थोड़ा खून भी निकल आया। RPF कर्मियों ने तुरंत वॉकी-टॉकी के जरिए ट्रेन को रुकवाया और घायल यात्री को ट्रेन के ट्रेन मैनेजर की गार्ड बोगी में बैठाकर आगे की यात्रा के लिए भेज दिया। इस संबंध में RPF निरीक्षक सह पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश बिल्कुल न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।