ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

बेगूसराय में पागल कुत्ते का आतंक, बच्चों समेत दो दर्जन लोगों को काटा, PHC में नहीं मिला एंटी-रेबीज इंजेक्शन

बेगूसराय के मंसूरचक में पागल कुत्तों ने हमला कर लगभग दो दर्जन लोगों को घायल कर दिया। पीएचसी में एंटी-रेबीज इंजेक्शन न मिलने के कारण घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

14-Mar-2026 10:16 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर आवारा और कथित तौर पर पागल कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गणपतोल पंचायत अंतर्गत हवासपुर टोला वार्ड संख्या-3 में एक कुत्ते ने अचानक कई लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला, पुरुष और छोटे बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार घायलों की संख्या दो दर्जन के करीब बताई जा रही है।


घायलों की पहचान रामप्रीत झा की 57 वर्षीय पत्नी रेणु देवी, राम लगन महतो की 62 वर्षीय पत्नी सीता देवी, अमरेश कुमार के 18 माह के पुत्र ऋषभ कुमार, रंजन कुमार के 8 वर्षीय पुत्र शौर्य सुमन, पप्पू कुमार के 18 माह के पुत्र दिलखुश कुमार समेत अन्य लोगों के रूप में हुई है। सभी घायल गणपतोल पंचायत के हवासपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।


परिजनों के अनुसार, जैसे ही लोग घर से बाहर निकले, कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और कई लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को बचाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।


घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए मंसूरचक पीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ लोग इलाज के लिए दलसिंहसराय भी पहुंच गए।


स्थानीय निवासी अखिलेश कुमार ने बताया कि कुत्तों ने कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंसूरचक पीएचसी में एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं रहने के कारण गरीब लोगों को रात में ही करीब 40 से 45 किलोमीटर दूर बेगूसराय सदर अस्पताल भेजना पड़ा।


उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सभी पीएचसी में पर्याप्त मात्रा में एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति में लोगों को इलाज के लिए भटकना न पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मंसूरचक पीएचसी में एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध होता तो घायलों को इतनी दूर रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ती। फिलहाल घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।