ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक Bihar Road News: पथ निर्माण विभाग का बड़ा एक्शन, बिहार के इस ठेकेदार की कंपनी को 10 सालों के लिए किया ब्लैकलिस्ट.... ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: बिहार की कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई फांसी की सजा, दिवाली की रात तीन लोगों की हुई थी हत्या Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बेगूसराय में कई थानेदारों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट..

बेगूसराय में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी मनीष कुमार के आदेश पर कई थानों के थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है।

बिहार न्यूज

10-Feb-2026 10:32 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्धेश्य से पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत कई थानाध्यक्षों एवं पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


जारी आदेश के अनुसार नगर थाना, लोहियानगर, चकिया, रतपुर एवं गढ़हरा थाना सहित कई प्रमुख थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें कुछ तबादले पद रिक्त होने के कारण किए गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण उनकी दो वर्ष की पदावधि पूर्ण होने के बाद किया गया है। 


आदेश के तहत पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार हिमांशु को डीआईयू शाखा से स्थानांतरित कर नगर थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र राम को लोहियानगर थाना से हटाकर गढ़हरा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार चौधरी को चकिया थाना से स्थानांतरित कर रतपुर थाना भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार को डीआईयू शाखा से लोहियानगर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार रंजन को पुलिस केंद्र से चकिया थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।


अनुसंधान इकाई एवं अन्य शाखाओं में भी कई महत्वपूर्ण पदस्थापन किए गए हैं। पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार यादव को पुलिस केंद्र से डीआईयू शाखा में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन-1 को रतपुर थाना से साहेबपुर कमाल थाना (अनुसंधान इकाई) में अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार गौतम को साहेबपुर कमाल थाना से नगर थाना (अनुसंधान इकाई) भेजा गया है। साथ ही पुलिस अवर निरीक्षक वंदना भारती को साइबर थाना से बलिया थाना (अनुसंधान इकाई) में स्थानांतरित किया गया है।


पुलिस प्रशासन के अनुसार इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराध नियंत्रण में तेजी लाना तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना है। सभी तबादलों को पुलिस उप-महानिरीक्षक, बेगूसराय क्षेत्र की स्वीकृति प्राप्त है।