भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
20-Nov-2025 08:38 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बेगूसराय में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुए मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी नीरज कुमार गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया और मौके से हथियारों का जखीरा बरामद किया।
बेगूसराय में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के बाद एसपी मनीष ने तेघरा थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। बताया कि मथुरापुर दियारा क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इसी क्रम में कुख्यात नीरज कुमार के पैर में गोली लग गई।
एसपी मनीष ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में हथियारों से लैस अपराधियों का एक गिरोह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस एवं एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन पुलिस टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए चारों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अपराधियों में नीरज कुमार, नीरज सिंह, कन्हैया कुमार, विकास सिंह और विष्णु कुमार शामिल हैं। इनके पास से एक रेगुलर राइफल, एक देसी राइफल, एक पिस्टल, एक कट्टा, 15 जिंदा कारतूस, मोबाइल और कई खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि समय रहते हुई इस कार्रवाई के कारण दियारा क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को रोका जा सका है। पुलिस टीम पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।