ब्रेकिंग न्यूज़

नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर

Home / bihar / begusarai-news / LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, बेगूसराय में अवैध कारोबारी पर FIR...

LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, बेगूसराय में अवैध कारोबारी पर FIR दर्ज

Bihar LPG black marketing: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों एवं एल.पी.जी. गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की फैल रही अफवाहों के बीच बेगूसराय जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

17-Mar-2026 12:28 PM

By HARERAM DAS

Bihar LPG black marketing: बिहार के बेगूसराय जिले में LPG गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों और एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की अफवाहों के बीच प्रशासन ने संभावित अनियमितताओं की जांच के लिए व्यापक अभियान चलाया।


डीएम और एसपी के आदेश के तहत जिले की 68 गैस एजेंसियों का सघन निरीक्षण किया गया। प्रत्येक टीम में वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। निरीक्षण में यह सुनिश्चित किया गया कि सभी गैस एजेंसियों में मूल्य सूची, कार्य समय, स्टॉक की स्थिति, डिलीवरी कर्मियों की वर्दी और परिचय पत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, शिकायत पुस्तिका और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हों। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से फीडबैक भी लिया कि निर्धारित दर से अधिक वसूली या रिबेट की अनियमितता न हो।


इसी क्रम में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पीछे एक संदिग्ध ठिकाने पर औचक छापेमारी की गई। इस दौरान श्रवण कुमार के आवास से अवैध रूप से रखे गए 11 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इसके बाद श्रवण कुमार के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई।


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एलपीजी एक आवश्यक वस्तु है और इसका दुरुपयोग जन-जीवन और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में अवैध रिफिलिंग, निर्धारित दर से अधिक वसूली, कम वजन में गैस देना, बिना अनुमति सिलेंडर या रेगुलेटर बेचना तथा घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा-7 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात करें, ताकि आम लोगों को सिलेंडर के लिए अनावश्यक कतार में खड़ा न होना पड़े और बुकिंग के अनुसार सिलेंडर उनके पते पर ही उपलब्ध हो। जिलेवासियों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और अनियमितताओं की जानकारी तुरंत जिला कंट्रोल रूम नंबर 06243-450626 पर दें।