BEGUSARAI: बेगूसराय होटल कांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी रोहित कुमार को एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने मधुबनी जिले के नेपाल बॉर्डर से सटे इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर वार्ड संख्या-4 निवासी उपेंद्र सहनी के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे लेकर बेगूसराय के लिए रवाना हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, होटल कांड के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस को आरोपी के मधुबनी जिले के सीमावर्ती इलाके में होने की सूचना मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया गया।
हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आधिकारिक पुष्टि और पुलिस के बयान के बाद मामले में अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
यह खबर सूत्रों के हवाले से है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।