बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
20-Mar-2026 04:45 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले से एक बार फिर दबंगई और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। गढ़हारा थाना क्षेत्र के गढ़हारा वार्ड नंबर-14 में दबंगों ने एक परिवार के घर पर चढ़कर फायरिंग कर दी और जमकर पत्थरबाजी की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही कुछ लोग अचानक एक परिवार के घर पर पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला पूरी तरह बेकाबू हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बहस के दौरान एक युवक ने देसी कट्टा निकाल लिया और खुलेआम फायरिंग शुरू कर दी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर पहले से ही हथियार लेकर आए थे और आते ही जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब घर की महिलाओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया और जान से मारने की धमकी देते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि करीब तीन राउंड फायरिंग की गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
फायरिंग के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी भी हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास के घरों में छिप गए। कुछ देर के लिए पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही गढ़हारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।
मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि यह घटना 17 मार्च की है और इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। पीड़ित रोनित पासवान के आवेदन के आधार पर गढ़हारा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला बीएनएस, एससी-एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सुमन महतो को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्ष एक ही गांव के रहने वाले हैं और पहले उनके बीच अच्छे संबंध थे। लेकिन किसी छोटे से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि मामला गाली-गलौज से बढ़कर फायरिंग और हिंसा तक पहुंच गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी। वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।