ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / begusarai-news / BIHAR: 2 साल की मासूम की चाची ने की हत्या, कुएं से मिला...

BIHAR: 2 साल की मासूम की चाची ने की हत्या, कुएं से मिला शव

बेगूसराय में दो साल की मासूम वेदिका की गला दबाकर हत्या कर दी गई। चाची ने हत्या कर शव कुएं में फेंका। पुलिस ने आरोपी चाची और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

21-Aug-2025 10:17 PM

By HARERAM DAS

BIHAR: बेगूसराय में दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कैथमा वार्ड नंबर-19 में दो वर्षीय मासूम वेदिका कुमारी की अपनी ही चाची ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया।


मिली जानकारी के मुताबिक, मृत बच्ची की पहचान रुपेश यादव की पुत्री वेदिका कुमारी के रूप में हुई है। 19 अगस्त को अचानक घर से लापता हुई वेदिका की परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में परिजनों के दबाव में आरोपी बेबी कुमारी ने बच्ची की हत्या करने और शव कुएं में फेंकने की बात स्वीकार कर ली।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी चाची पहले भी बच्चियों के अपहरण और बिक्री से जुड़ी घटनाओं में शामिल रही है। वेदिका को भी बेचने की योजना थी, लेकिन दबाव बढ़ने पर उसने हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के चाचा अरविंद यादव, चाची बेबी देवी सहित बेटा मंतोष कुमार और प्रिंस कुमार को हिरासत में लिया है। 


पूछताछ के बाद पुलिस ने अरविंद यादव और उसकी पत्नी बेबी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। वही शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग कह रहे हैं मासूम ने अभी जिंदगी देखी भी नहीं थी, और अपनों ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया।