ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान

Home / bihar / अपराधियों ने युवक की हत्या, घर के पास मारी गोली

अपराधियों ने युवक की हत्या, घर के पास मारी गोली

30-Dec-2020 07:17 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने घर के सामने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के इटावा गांव की है.

युवक की पहचान इटवा के प्रमोद के रूप में की गई है. बताया जाता है कि अपराधियों ने प्रमोद  को घर के पास घटना को अंजाम दिया. गोली लगते ही प्रमोद वही पर बेहोश होकर गिर गया. जैसे ही गोली की आवाज घरवालों ने सुनी तो घर से निकलकर दौड़े. तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया जहां प्रमोद की मौत हो गई.

इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सिंघौल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने किस लिए गोली मारकर हत्या की है.