मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-Nov-2020 08:05 PM
BEGUSARAI: अपराधी रंगदारी में मिठाई मांग रहे थे. देने में देर हुई तो वह इतना नाराज हुई की मिठाई से अधिक पैसे का फायरिंग कर गोली बर्बाद कर दिया. यह घटना नयागांव का दरियापुर ढाला की है.
अपराधियों के ताबड़तोड़ फायरिंग करने से आसपास का इलाका थर्रा गया. बताया जा रहा है कि पहले एक बदमाश दरियापुर ढाला पर आकर संतु राय के मिठाई की दुकान पर पहुंचा और रंगदारी में मिठाई देने की मांग की. पहले से ग्राहक रहने के कारण मिठाई तौलकर देने में दुकानदार को देर हो गई. इससे बदमाश दुकानदार को गाली-गलौज करने लगा.
कुछ ही देर के बाद तीन बाइक पर सवार होकर आधे दर्जन से अधिक बदमाश पहुंचे और मिठाई दुकानदार के काउंटर पर जमकर गोलीबारी करना शुरू कर दिया. दुकानदारों और लोगों के बीच अफरा- तफरी मच गई. ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से करीब 10 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की. इधर, नयागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों ने मिठाई दुकान के समीप गोलीबारी की है. सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों को चिन्हित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 3 खोखा और दो कारतूस बरामद किया गया है.