कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
01-Dec-2020 09:02 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: एक बार फिर दबंगों का कहर देखने को मिला. जहां एक युवक की पिटाई के बाद मौत हो गई. मौत के बाद गुस्साए लोगों ने लाखों दुर्गा स्थान स्थित एनएच 31 पर टायर जलाकर जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया.जाम लगने से बेगूसराय-खगड़िया राष्ट्रीय उच्च पथ की यातायात पूरी तरह ठप हो गया. घटना लाखो थाना क्षेत्र लाखों दुर्गा स्थान के पास की है. मृत युवक की पहचान संजय चौधरी के रूप में की गई है.
बताया के बारे में बताया जा रहा है कि 18 नवंबर को संजय चौधरी और बगल के पड़ोसी धीरज चौधरी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसी से नाराज होकर धीरज चौधरी ने संजय चौधरी को बेरहमी से लाठी एवं डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था. इस मारपीट के दौरान दूसरे छोटे भाई अंजय चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने आनन फानन में दोनों जख्मी को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था. जहां इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई. मौत की सूचना जब ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों ने एनएच 31 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. परिजनों ने बताया कि धीरज चौधरी के द्वारा संजय चौधरी को बेरहमी से पिटाई किया गया. पिटाई करने के बाद जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन सही ढंग से कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिसके कारण आज संजय चौधरी की मौत हो गई.
गिरफ्तारी की कर रहे मांग
परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. लाखों थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.