ब्रेकिंग न्यूज़

मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति?

Home / bihar / बेगूसराय में बेलगाम ट्रक ने चार लोगों को रौंदा; पिता-बेटे की मौत, दो...

बेगूसराय में बेलगाम ट्रक ने चार लोगों को रौंदा; पिता-बेटे की मौत, दो की हालत नाजुक

18-Mar-2020 02:16 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI:बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गयी है।पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बेटे की मौत इलाज के दौरान हो गयी।   हादसे में गंभीर  रूप से घायल दो लोगों का इलाज चल रहा है।


घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गोधना के समीप की है। मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत करारी गोपालपुर वार्ड संख्या 1 निवासी तिलकेश्वर महतो का पुत्र लडडू लाल महतो के रूप में की गई। वहीं इलाज के दौरान मृतक के बेटे संतोष ने भी दम तोड़ दिया।  दो और घायलों रमेश कुमार और गनौरी महतो  हादसे में गंभीर रुप से घायल हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक लड्डू लाल महतो अपने भतीजी की वरतुहारी करने पुत्र संतोष कुमार भतीजा रमेश कुमार एवं गेनौरी महतो के साथ पिपरिया जा रहे थे । उसी दौरान गोधना स्थित विद्यालय के सामने एनएच 28 पर अज्ञात ट्रक दोनों बाइक को रौंदते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। इस घटना में दो की मौत हो गयी जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये है ।आनन फानन स्थानीय लोगों ने सभी घायल को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां घायल की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया । फिलहाल  घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।