ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / banka-news / रील्स बनाने के चक्कर में इंस्टा पर हुआ प्यार, डेढ़ लाख कैश और...

रील्स बनाने के चक्कर में इंस्टा पर हुआ प्यार, डेढ़ लाख कैश और गहना लेकर बीवी हुई फरार

बिहार में शादी के 4 महीने बाद ही पत्नी को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के दौरान एक युवक से प्यार हो गया। घर में रखे डेढ़ लाख रुपये और जेवर लेकर बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गयी। उल्टे मायके वालों ने दामाद पर बेटी को गायब करने का आरोप लगा दिया।

27-Sep-2025 04:29 PM

By First Bihar

BANKA: वैसे तो मोबाइल और इंटरनेट ने जीवनशैली को आसान बना दिया है, लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर दूसरों के लिए परेशानी खड़ा कर देते हैं। ताजा मामला बिहार के बांका जिले का है, जो पति-पत्नी और वो का मामला है। शादी के महज 4 महीने बाद ही एक बीवी पति को छोड़कर इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। घर में रखे कीमती गहने और डेढ़ लाख कैश भी वो अपने साथ ले गयी।


सोशल मीडिया पर प्यार

बांका के रजौन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को रील्स बनाने का ऐसा शौक था कि पति चेन्नई में मजदूरी करता तो यहां वो इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहने लगी। इंस्टा पर रील्स भी बनाने लगी। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हो गयी जो देखते ही देखते उसका बेस्ट फ्रेंड बन गया। दोनों के बीच नजदीकियां ऐसी बढ़ी कि वो उससे मिलने जुलने लगी और युवक के साथ वीडियो इंस्टा पर पोस्ट करने लगी। चेन्नई में रह रहे पति ने जब युवक के साथ अपनी बीवी का पोस्ट देखा तो उसे  शक हुआ। 


पति का आरोप-डेढ़ लाख कैश और जेवर लेकर भागी बीवी

बता दें कि बांका के धनकुंड थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय दिलीप दास चेन्नई में मजदूरी करता है। उसकी शादी 16 मई 2025 को हुई थी। दिलीप ने बताया कि शादी के बाद उसकी पत्नी 3 महीने तक ससुराल में रही लेकिन उसके बाद वो मायके चली गई। वही रहकर वो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्ट्रा पर रील्स बनाने लगी और इसी दौरान अपने इंस्ट्रा फ्रेंड के साथ वो फरार हो गयी। 


चेन्नई में रह रहे पति ने अपनी पत्नी को डेढ़ लाख रुपये भेजा था जिसे लेकर वो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी और साथ में घर में रखे कीमती गहने भी ले भागी। पति दिलीप ने पत्नी और उसके बॉय फ्रेंड के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की है जबकि लड़की के पिता ने उल्टे अपने दामाद दिलीप पर ही बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले पर रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार का कहना है कि पीड़ित की ओर से शिकायत मिली है और मामले की छानबीन की जा रही है।