बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल विजय सिन्हा की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे राजस्व कर्मी, नीतीश के गृह जिले में 45 हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश शिवहर में डकैती कांड का खुलासा: लूटे गये सामान के साथ दो अपराधी गिरफ्तार Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी
16-Sep-2025 02:14 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के बांका में तिलडीहा गांव स्थित बलुआ नदी पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट और बाढ़ नियंत्रण परियोजना को नीतीश सरकार ने मंजूरी दे दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत तिलडीहा गांव स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर के पास बदुआ नदी तट पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट एवं पक्का निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना पर 14 करोड़ 99 लाख 74 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
सम्राट चौधरी ने कहा कि यह योजना न केवल बाढ़ नियंत्रण के लिहाज से महत्वपूर्ण है बल्कि मंदिर और पूरे क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए है। बदुआ नदी, जो बांका और मुंगेर की सीमा पर बहती है। इससे हर साल बाढ़ का खतरा रहता है और तिलडीहा स्थित मां दुर्गा मंदिर एवं आसपास के गांवों को नुकसान का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित पक्के बंधों और सुरक्षा दीवारों के निर्माण से अब मंदिर और ग्रामीण क्षेत्र सुरक्षित रहेंगे।
इस योजना के अंतर्गत नदी तट का सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास भी किया जाएगा। इसमें आधुनिक और सुरक्षित सीढ़ी घाट, हरित क्षेत्र, सजावटी लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, नदी किनारे पैदल पथ और जॉगिंग ट्रैक का निर्माण शामिल है। साथ ही नदी की सफाई और कचरा हटाने का कार्य भी किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण में पूजा-अर्चना और स्नान का अवसर मिल सकेगा।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नवरात्रि के मौके पर यहां यहां हजारों श्रद्धालु बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से आते हैं, तब यह रिवर फ्रंट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार धार्मिक पर्यटन को लगातार बढ़ावा दे रही है। हाल में गृहमंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी में करीब 1 हजार करोड़ की योजना से पुनौराधाम मंदिर का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 550 करोड़ की लागत से वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का उद्घाटन किया। अब तिलडीहा स्थित सिद्ध शक्तिपीठ माँ दुर्गा मंदिर के पास बदुआ नदी तट पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट एवं पक्का निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।