बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
25-Jun-2025 11:46 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लड़कों की जान चली गई जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना धोरैया-नवादा मुख्य मार्ग पर सठियारी परिसर के पास मंगलवार देर रात की है। दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में यह हादसा हो गया।
हादसा रात करीब 8 बजे हुआ जब खैरा गांव निवासी मो. अजीज (18) अपने दोस्त मोहम्मद उमर के साथ कपड़ा सिलाने टेलर के पास जा रहा था। इसी दौरान बिशनपुर गांव निवासी मोहम्मद सद्दाम (30), आज़ाद आलम और मोहम्मद जसीम (18) एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। दोनों बाइकों में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। चारों घायलों को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर मेनका ने मोहम्मद सद्दाम और मोहम्मद अजीज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद उमर और आज़ाद आलम को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रात करीब 11 बजे ग्रामीणों को घटनास्थल पर एक चप्पल दिखाई दी, जिससे एक और युवक के लापता होने की आशंका हुई। टॉर्च और बाइक की लाइट से तलाशी अभियान शुरू किया गया और करीब 10 मीटर दूर पानी भरी नहर से मोहम्मद जसीम का शव बरामद हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।