अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Jun-2020 07:20 PM
PATNA :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार के बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं। पूर्व सासंद दिल्ली में रह रही हैं वहीं तबीयत खराब होने के बाद कराए गये टेस्ट में वे कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। दिल्ली में ही उनका इलाज चल रहा है।
बिहार के आरजेडी के सीनियर लीडर और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब खबर मिल रही है कि बिहार के बांका से सांसद रही पुतुल कुमारी को भी कोरोना हुआ है। जांच में वे पॉजिटिव पायी गयी हैं। फिलहाल उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है।
गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल कुमारी बांका से सांसद रह चुकी हैं। वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव वह भाजपा की टिकट पर लड़ी थीं, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल के जयप्रकाश नारायण यादव से मुकाबले में वह मामूली मतों के अंतर से चुनाव हार गई थीं।