ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / bihar / बकाया रखने पर आज से कट जाएगी बिजली, लापरवाही पड़ेगी भारी

बकाया रखने पर आज से कट जाएगी बिजली, लापरवाही पड़ेगी भारी

02-Mar-2021 08:29 AM

PATNA : बिजली बिल भुगतान को लेकर लापरवाही बरतने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है. अगर बिजली बिल का बकाया नहीं चुकाया तो आज से बिजली कंपनी आपके घर की बिजली काट देगी. जी हां पटना के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों में भी आज से बिजली काटने का मिशन थर्टी अभियान शुरू हो गया है. इस अभियान के तहत डिवीजन के विद्युत कार्यपालक अभियंता से लेकर कनीय अभियंता तक,  लाइनमैन के साथ फील्ड में निकलेंगे और बकायेदारों की लिस्ट के मुताबिक बिजली काटेंगे.

दरअसल वित्तीय वर्ष में पूरा होने के पहले फरवरी और मार्च महीने में लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूलने के लिए बिजली कंपनी ने यह फैसला किया है. बिजली कंपनी मुख्यालय के पदाधिकारियों के मुताबिक वैसे उपभोक्ता जिनको किस्त में बकाया बिजली बिल जमा करने की अनुमति दी गई है लेकिन उसके बावजूद किस्त की राशि जमा नहीं की जा रही उनकी भी बिजली काटी जाएगी. ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली काटने के लिए पहले अलग से नोटिस दिया जा रहा है. नोटिस के बावजूद अगर किस्त जमा नहीं की गई तो तत्काल बिजली काट दी जाएगी. बिजली बिल बकाया को लेकर राज्य के सभी जिलों में अलग-अलग समीक्षा हो रही है.

फरवरी और मार्च महीने में लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूलने वाले अभियंताओं को बिजली कंपनी ने सम्मानित भी करने का फैसला किया है, अब तक पाटलिपुत्र डिवीजन, दानापुर डिवीजन, खगौल डिवीजन, पटना सिटी डिविजन, कंकड़बाग  डिवीजन ने फरवरी माह में लक्ष्य से ज्यादा राजस्व की वसूली की है. उधर बिजली दरों में वृद्धि को लेकर बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग पटना में बुधवार और गुरुवार को जन सुनवाई करेगा. आयोग के रूम में 11 बजे से सुनवाई शुरू होगी. इसमें आम उपभोक्ता अपना पक्ष रख पाएंगे. 3 मार्च को ट्रांसमिशन कंपनियों और 4 मार्च को डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के प्रस्ताव पर जन सुनवाई होगी.