BAGAHA: बगहा के पंचायत राज सिंगाडी पिपरिया में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया। अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव और नगर थाना के एसआई अर्जुन कुमार अपनी टीम के साथ जैसे ही अतिक्रमण हटाने पहुंचे तभी अतिक्रमणकारियों ने विरोध में पुआल में आग लगा दी।


आग फैलते ही स्थिति बिगड़ने लगी और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी और जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने का काम जारी रखा गया और पूरी कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई।


विरोध कर रहे दो युवकों को पुलिस ने मौके पर ही नियंत्रण में लिया। यह कार्रवाई शिकारपुर निवासी प्रदीप दुबे की शिकायत पर की गई थी, जिसमें चार लोगों पर उनकी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया था। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी तरह अतिक्रमण हटवा दिया।