बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
31-Jan-2021 10:08 AM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बाढ़ से आ रही है. अपराधियों ने सब इंस्पेक्टर को गोली मार दिया है. गंभीर स्थिति में सब इंस्पेक्टर को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.
जीआरपी में तैनात
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घायल सब इंस्पेक्टर का नाम बिपिन कुमार सिंह हैं. बाढ़ जीआरपी में तैनात हैं. उनको अपराधियों ने ड्यूटी के दौरान गोली मारी है. आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने उनको इलाज के लिए पटना भेजा. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
पुलिस के अधिकारी खामोश
इस घटना के बाद कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर बिपिन कुमार सिंह के पैर और पीठ में गोली लगी हुई है. उनको इलाज के लिए पीएमसीएच में भेजा गया है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
बिहार में अपराधियों का कहर जारी
बिहार में अपराधियों का कहर जारी है. नालंदा में आज ही अपराधियों ने दो युवकों का मर्डर कर दिया है. कल दो चचेरे भाईयों की अपराधियों ने मोतिहारी के घोड़ासहन में गोली मारकर हत्या कर दी थी. दो दिन पहले अपराधियों ने मुंगेर में बीजेपी प्रवक्ता को दिनदहाड़े गोली मार दिया था. बिहार में आमलोगों की बात छोड़ दीजिए यहां पर खास लोग भी सुरक्षित नहीं है. रोज कई हत्या की खबरें सामने आती है.