ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / bihar / आज से देवघर में हो पाएंगे भोले बाबा के दर्शन, झारखंड में खुल...

आज से देवघर में हो पाएंगे भोले बाबा के दर्शन, झारखंड में खुल गए धार्मिक स्थल

15-Sep-2021 07:07 AM

DESK : कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही झारखंड में बंद धार्मिक स्थलों को आज से खोल दिया गया है। देवघर स्थित बाबाधाम में अब भोले बाबा का दर्शन श्रद्धालु कर पाएंगे हालांकि इसके लिए वह नई व्यवस्था लागू की गई है। बाबाधाम में दर्शन के लिए ई पास जारी किया जाएगा। एक घंटे के अंदर केवल 100 श्रद्धालुओं को ही मंदिर के अंदर प्रवेश मिल पाएगा। 


सरकार ने त्योहारों के मद्देनजर राज्य के सभी धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिये खोलने का निर्णय लिया है। बुधवार से सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई हाईलेवल मीटिंग में यह फैसला लिया गया। कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए प्रतिबंध और छूट को लेकर झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया। डीएम की ओर से चिन्हित धार्मिक स्थल जैसे देवघर स्थित बाबा धाम मंदिर में ई पास के माध्यम से अधिकतम 100 व्यक्ति एक घंटे में प्रवेश कर सकेंगे। 


धार्मिक स्थल पर 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी। दूसरी तरफ सरकार ने दुर्गा पूजा पंडाल बनाने की अनुमति दे दी है, लेकिन पंडाल में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके अलावा सरकार ने स्कूलों में क्लास 6 से 8 की ऑफलाइन पढ़ाई की अनुमति दे दी है। सोमवार से स्कूल खुल जाएंगे। अब तक क्लास 9 से 12 वीं तक की ऑफलाइन पढ़ाई हो रही थी।