Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
19-Feb-2021 08:50 AM
PATNA : बिहार में अब किसी व्यक्ति को आवासीय प्रमाण पत्र मिलेगा तो उसमें उसका फोटो भी नजर आएगा या राज्य सरकार ने इस संबंध में नया आदेश जारी कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग में इससे जुड़ा आदेश सभी विभागों और जिलों को जारी किया है. किसी भी व्यक्ति का आवासीय प्रमाण पत्र और बगैर फोटो के नहीं बनेगा, साथ ही साथ उस व्यक्ति का पूरा नाम और पिन कोड के साथ पता भी दर्ज होगा. यह प्रमाण पत्र आधार पंजीकरण एवं पता सत्यापन के लिए एक साक्ष्य के तौर पर भी उपयोग में लाया जाएगा.
केंद्र सरकार ने आवासीय प्रमाण पत्र को भी एक दस्तावेज के तौर पर शामिल किया है. पहले इसमें फोटो नहीं होने की वजह से इसके सत्यापन में काफी समस्या होती थी, लेकिन इसके फॉर्म पर अब दाईं तरफ आवेदक अपना स्वप्रमाणित फोटो लगा सकते हैं. पहले इस तरह के आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था आरटीपीएस के माध्यम से सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए थी,लेकिन अब यह नियम सभी के लिए सामान्य रूप से लागू कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित आदेश भी सभी विभागों पर मंडलों जिलों और अन्य कार्यालयों को भेज दिया है.
फोटोयुक्त आवासीय प्रमाण पत्र के लिए फॉर्म भर कर कोई भी व्यक्ति इसे प्रखंड व अंचल कार्यालय में मौजूद आरटीपीएस काउंटर पर जमा कर सकता है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है. फॉर्म पर चिपके फोटो के साथ स्कैन कैसे अपलोड कर दिया जाएगा, फिर निर्धारित समय सीमा यानी 10 दिन के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा. फोटो वाले आवासीय प्रमाण पत्र को एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.