पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात
08-Jan-2025 01:29 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार के औरंगाबाद से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां ओबरा थाना क्षेत्र के मोमिनपुर गांव में घर के पास ही पानी भरे गड्ढे में गिरने से एक 40 वर्षीय किराना व्यवसायी की मौत हो गई। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी मो शम्स तबरेज के रूप में हुई है। वह अपने दुकान को बंद करके कड़ाके की ठंड के बीच पैदल आ रहा था।
वहीं,गड्ढे में गिरने के बाद ठंडे पानी में उसकी तबीयत इस कदर बिगड़ी की उसकी जान चली गयी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सदर अस्पताल में शव लेकर पोस्टमार्टम कराने पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि मृतक शम्स तबरेज गांव में ही किराना दुकान चलाया करता था और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
बताया जा रहा है कि दुकान बंद कर वह पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान घर के समीप अचानक पानी भरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पता चला कि सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने व्यवसायी का नब्ज टोटलते ही मृत घोषित कर दिया।
इधर, डॉक्टर ने बताया कि इन दिनों ठंड बहुत ज्यादा है और परिजनों के मुताबिक गड्ढा पांच फीट गहरा था। गड्ढे में पानी भरा हुआ था। पानी का तापमान कम होने के कारण शम्स ठंड से सिकुड़ गया होगा और हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गयी होगी। अगर परिजन पोस्टमार्टम कराते तो मौत के कारणों का पता चल सकता था।