25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
05-Feb-2025 02:21 PM
By First Bihar
Bihar News : बिहार में औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ग्रामीणों ने एक प्रिंसिपल की जमकर पिटाई कर दी और उसे कमरे में बंद कर दिया। प्रिंसिपल पर स्कूल की एक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
दरअसल, औरंगाबाद शहर से सटे देव प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजौली से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां स्कूल के प्रिंसिपल ने पांचवीं क्लास के छात्र के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह प्रिंसिपल को स्कूल गेट पर पकड़ लिया और उससे पूछताछ की इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्रिंसिपल की बुरी तरह पिटाई कर दी और उसे एक कमरे में बंद कर दिया।
बताया जा रहा है कि पास के गांव की एक छात्रा स्कूल में पढ़ने जाती थी। वहां प्रिंसिपल छात्रा को अकेले में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। ग्रामीणों के मुताबिक प्रिंसिपल करीब एक सप्ताह से छात्रा के साथ ऐसा कर रहा था। इसके बाद प्रिंसिपल की गलत हरकतों से तंग आकर छात्रा ने घर जाकर अपने परिजनों से उसकी शिकायत की छात्रा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि प्रिंसिपल ने छात्रा के निजी अंगों को छूना शुरू कर दिया और उसे गलत नीयत से देखते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इसके बाद किसी तरह छात्रा वहां से भागी और घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद छात्रा के गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और इसकी शिकायत बिजौली के ग्रामीणों से की।
इसके बाद बुधवार की सुबह जब प्रिंसिपल स्कूल आए तो ग्रामीणों ने घटना के बारे में पूछताछ की. छात्रा ने प्रिंसिपल के सामने ही घटना की सारी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्रिंसिपल की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर प्रिंसिपल को एक कमरे में बंद कर दिया।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी। मुफस्सिल थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल में पुलिस बल भेजा गया है। इस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में प्राचार्य रेयाज अहमद का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष प्रस्तुत नहीं किया जा सका। ग्रामीणों का आरोप है कि यह प्रिंसिपल पहले भी अन्य स्कूलों में ऐसी हरकतें कर चुका है। इस प्रिंसिपल का जहां भी तबादला होता है, वह वहां ऐसी हरकतें करता है।