ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Home / bihar / aurangabad-news / Road Accident In Bihar: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पटना...

Road Accident In Bihar: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पटना हायर सेंटर जाने के दौरान तोड़ा दम

Road Accident In Bihar: औरंगाबाद में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। जख्मी हालत में उसे पटना रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।

09-Feb-2025 02:28 PM

By First Bihar

Road Accident In Bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर समाने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी। इसके बाद जख्मी हालत में उसे पटना रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में मातमी माहौल देखने को मिल रहा है। फिलहाल,घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। अब पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई हुई है। 


बताया जा रहा है कि, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डबुरा मोड़ के पास की यह घटना है। मृतक की पहचान शहर के मिनी बिगहा निवासी राजेश्वर प्रसाद के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। औरंगाबाद शहर से अपने पैतृक गांव जाने के क्रम में युवक हादसे का शिकार बन गया। इलाज के दौरान पटना जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। 


मृतक का पैतृक गांव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंझार गांव में है। रविवार की सुबह सदर अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि प्रिंस शनिवार की रात औरंगाबाद शहर के मिनी बिगहा स्थित अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपने पैतृक गांव मंझार जा रहा था। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डबुरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।