ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / bihar / aurangabad-news / Bihar News: मातम में बदली शादी की खुशियां, घर की सफाई के...

Bihar News: मातम में बदली शादी की खुशियां, घर की सफाई के दौरान सीढ़ी से गिरकर युवक की मौत, 7 दिन बाद बनने वाला था दूल्हा

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में शादी से 7 दिन पहले युवक की मौत हो गई। शादी के लिए घर की साफ-सफाई के दौरान सीढ़ी से गिरकर युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में मातम फैल गया है।

29-Apr-2025 09:28 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में शादी की खुशियां चंद पलों में मातम में तब्दील हो गई। जिले के बारुण थाना क्षेत्र में घर में सफाई कर रहा युवक अचानक सीढ़ियों से फिसल गया। घटना के तुरंत बाद परिजन कृष्ण नाम के युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं।


लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। मृतक की पहचान टेंगरा गांव निवासी सुरेश सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार का 29 अप्रैल को तिलक था और उसकी शादी 5 मई को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी लेकिन हादसे के बाद परिवार में मातम फैल गया है।


कृष्ण के पिता सुरेश सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। खुद कृष्ण भी दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता था और शादी के लिए मात्र दो दिन पहले ही घर लौटा था। लेकिन बारात निकलने से पहले ही उसकी असामयिक मृत्यु हो गई। जिससे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही बारुण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।