तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
07-Oct-2025 04:27 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इकौना मोड़ पर दिनदहाड़े एक शिक्षक पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में घायल शिक्षक की पहचान इकौना ग्राम निवासी 45 वर्षीय देवानंद यादव के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक को रास्ता पूछने के बहाने अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। गोली सीधे सीने में लगी, जिससे वह तुरंत जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बाइक सवार अपराधी पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को तुरंत औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षक की स्थिति गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। हालांकि कुछ सूत्रों का कहना है कि यह गोलीकांड जमीनी विवाद से जुड़ा हो सकता है, लेकिन परिजनों ने इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर डर और चिंता की स्थिति बनी हुई है।