ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी! दो दिनों बाद पेड़ से लटका मिला पांच बच्चों के पिता का शव, इलाके में हडकंप BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत Bihar Crime News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की हत्या, बदमाश ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, अब DIG जारी करेंगे टेकडाउन नोटिस जमीन के लिए कलयुगी बेटे ने पिता की ईंट-पत्थर से कूचकर कर दी हत्या, परिजनों में मातम का माहौल LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर

Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल

औरंगाबाद के ओबरा में शादी समारोह के दौरान जयमाला के समय छत का छज्जा गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत और करीब 15 लोग घायल हो गए।

15-Mar-2026 10:08 AM

By First Bihar

Bihar News : बिहार के औरंगाबाद जिले में एक शादी समारोह के दौरान शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया। जयमाला की रस्म के समय अचानक छत का छज्जा गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।


यह घटना औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेजपुरा पंचायत के मझियावा गांव की है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 11 बजे गोह प्रखंड के चापुक पंचायत स्थित पकरी गांव से बारात मझियावा गांव पहुंची थी। गांव में दरवाजा लगने के बाद जयमाला की रस्म चल रही थी और बाराती व ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां मौजूद थे।


बताया जा रहा है कि जयमाला कार्यक्रम देखने के लिए कई लोग घर की छत पर भी चढ़ गए थे, जबकि नीचे भी भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान अचानक छत का छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जा गिरते ही छत पर खड़े लोग और नीचे मौजूद कई बाराती व ग्रामीण मलबे के नीचे दब गए।


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शादी समारोह में मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही क्षणों में खुशी का माहौल दहशत और अफरातफरी में बदल गया। ग्रामीणों ने तुरंत मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया।


घटना की सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर पुलिस को दी गई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज लोगों ने खुद ही राहत कार्य शुरू किया और मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकालने लगे। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला गया।


मलबे से निकाले गए घायलों को ग्रामीणों और परिजनों ने निजी वाहनों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में गांव के ही दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सत्यनारायण सिंह और अखिलेश्वर यादव के रूप में हुई है। दोनों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और शादी का माहौल पूरी तरह से शोक में बदल गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हुआ। ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि छत का छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। वहीं करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस घर की छत गिरी वह काफी पुरानी थी और उस पर ज्यादा लोगों के चढ़ जाने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। एक ओर जहां शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं अचानक हुए इस हादसे ने लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया। गांव के लोग घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और मृतकों के परिवारों को ढांढस बंधा रहे हैं।