तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
24-Sep-2025 01:07 PM
By First Bihar
Road Accident: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार को बारुण थाना क्षेत्र के मुंशी बिगहा के समीप हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब ऑटो में सवार लोग किसी पारिवारिक काम से यात्रा कर रहे थे। उसी दौरान एक बेकाबू ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, औरंगाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस हादसे में जान गंवाने वाली तीनों महिलाओं की पहचान हो चुकी है। मृतकों की पहचान सासाराम नगर थाना क्षेत्र के 60 वर्षीय फुलेसरी देवी, अठनवां गांव निवासी 55 वर्षीय सीता देवी और चेनारी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी ननक देवी शामिल हैं।
सभी महिलाएं एक ही परिवार की परिचित थीं और आपसी संबंध में जुड़ी हुई थीं। वहीं, घायल हुए लोगों में सीताराम साह, निवासी मरवा गांव, दिनारा थाना क्षेत्र। मालती देवी, निवासी छोटी नटवार गांव, नटवार थाना क्षेत्र के है और अन्य चार व्यक्ति जिनकी पहचान जारी है, सभी सदर अस्पताल में भर्ती हैं।