पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात
17-Feb-2025 02:40 PM
By First Bihar
Road Accident In Bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक परिवार के तीन लोगों को कार ने रौंद दिया। महाकुंभ स्नान के लिए निकली किशोरी की मौत हो गयी जबकि पिता-पुत्र की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के बारुण-नबीनगर मुख्य पथ पर बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के कंकेर के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने पिता-पुत्री समेत तीन लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। वहीं किशोरी के पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आज सुबह की है। इस घटना में मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही ओबीपुर गांव निवासी विजेंद्र पासवान की पुत्री प्रेमा कुमारी के रूप में हुई है।
वहीं, इस घटना में पहचान मृतक किशोरी के पिता विजेंद्र पासवान और भाई रोहित कुमार के रूप में की गयी है। प्रेमा कुमारी अपने पिता विजेंद्र पासवान और भाई रोहित के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रही थी। महाकुंभ मेले में संगम स्नान करने के लिए तीनों जा रहे थे। तीनों अपने घर से पैदल निकले और सड़क पर गाड़ी पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान कंकेर के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने तीनों को रौंद दिया।
इधर घटना की सूचना पर बड़ेम ओपी थाना की पुलिस पहुंची और तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रेमा कुमारी का नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं विजेंद्र पासवान और रोहित की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।